RO.NO. 01
बड़ी खबरछत्तीसगढ़दुर्घटना

नशे में धुत्त युवक-युवतियों का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें Video …

बिलासपुर। नशे में धुत्त युवक-युवतियों के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया है. देर रात युवक-युवतियों ने बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा मचाया. विवाद होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया. इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के होटल पेट्रिशियन के सामने स्थित गुंबर चौक का है.

 

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बीते रविवार-सोमवार की रात का बताया जा रहा है. रात करीब 1 बजे बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सिरगिट्टी इलाके में शराब के नशे में धुत लड़के-लड़कियों के बीच विवाद हो गया. सड़क पर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. युवक-युवतियों के बीच हुए इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक शराब की बोतल पकड़े हुए है और लड़के-लड़कियों के बीच विवाद हो रहा है. वीडियो के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button