देश

राजस्थान में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान

Rajasthan Assembly Election 2023 Live Update : Rajasthan Election Polling Update Live: राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान। दोपहर 1 बजे तक 40.27 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जबकि 11 बजे तक 24.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।प्रदेश में इस बार कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार से अधिक मतदाता हैं। इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरूष, 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। आज विधानसभा चुनावों में 1,862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस बार करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

जयपुर।
 आज राजस्थान में सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो जाएगा। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण इस क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राजस्थान में कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है। इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 मतदाता शामिल हैं, उनमें से 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता हैं।भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक राजस्थान में 9.77% मतदान दर्ज किया गया था तो वहीं, अब सुबह 11 बजे तक 24.74%  मतदान हुआ है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button