RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

सुकमा पुनर्वास केंद्र के 116 आत्मसमर्पित युवाओं के बने मतदाता कार्ड, लोकतंत्र की ओर नई शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली है। पुनर्वास केंद्र में रह रहे 116 आत्मसमर्पित युवाओं के मतदाता परिचय पत्र बनाए गए हैं। अब ये युवा बंदूक की राह छोड़ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने जनप्रतिनिधि का चयन कर सकेंगे।

प्रशासन की इस पहल को लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मतदाता कार्ड मिलने से इन युवाओं को न केवल नागरिक अधिकारों का एहसास हुआ है, बल्कि मुख्यधारा में लौटने का नया अवसर भी मिला है।

अधिकारियों के अनुसार पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मतदाता पहचान पत्र बनना उनके जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है और इससे उनमें लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button