छत्तीसगढ़

विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

रायपुर। विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति से अपना नेता चुना है। इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा।18 लाख आवास का काम सबसे पहले करूंगा।



कौन है विष्णुदेव  साय विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक और बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। बैठक से पहले रमन सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम का पद भी हो सकता है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button