RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह

रायपुर। मैं अपने क्षेत्र के लाडले नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने की इच्छुक हूं, इसलिए यहां आने से खुद को रोक नहीं पाई। पहली बार सरगुजा क्षेत्र से आदिवासी नेता को उच्च स्तरीय प्रधिनिधित्व मिला है, इससे सरगुजा सहित पूरे राज्य के लोग उत्साहित हैं।सरगुजा संभाग के ग्राम जोधपुर (लखनपुर) से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आईं तीरथमणि राजवाड़े ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रदेश को आदिवासी समाज को नेतृत्व का मौका दिया जाना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से रुकी हुई विकास की गति अब जोर पकड़ेगी।छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के आज हो रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह है।

चिरमिरी से पहुंचे अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात से ही शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने साथियों के साथ निकल गए थे, आज सुबह पहुंचे हैं।डभरा तहसील के अंतर्गत ग्राम बघनीपाली निवासी देवानंद महंत शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने सुबह ही रायपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही पता चला कि विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे मुझसे रहा नहीं गया। मैं तभी से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ठान कर राजधानी रायपुर के लिए निकल पड़ा और आज अंतत कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं। देवानंद पेशे से मजदूर और किसान हैं, जो मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। मरवाही से पहुंचे उत्तम सिंह श्याम और चेतन सिंह ने कहा कि आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। ये हमारे लिए गौरव का पल है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button