RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर  : रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम 4.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सीधे निजी होटल के लिए रवाना होंगे।

प्रवासी कार्यक्रम के तहत 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रायपुर में नक्सलवाद पर एक हाई लेवल बैठक लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद अमित शाह ‘शिफ्टिंग द लेंस’ थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में भी शिरकत करेंगे।

वहीं 9 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होने बस्तर पहुंचेंगे। वे सुबह 11 बजे विशेष विमान से दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 12.05 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 4.20 बजे जगदलपुर से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button