RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

धान खरीदी में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ro no 03

बलरामपुर  : बलरामपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर के निर्देश पर दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।

निलंबित किए गए पटवारियों में बंधन राम और विजय यादव शामिल हैं। बंधन राम तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ थे, जबकि पटवारी विजय यादव रामानुजन तहसील में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जांच में धान खरीदी से संबंधित कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद दोनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button