RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बीजापुर गंगालूर में माओवादियों से मुठभेड़ जारी, दो DRG जवान घायल

Ro no 03

बीजापुर। गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच आज सुबह से रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को निकली जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम एन्टी नक्सल ऑपरेशन पर थी, जिसके दौरान आज माओवादियों से सामना हो गया।

इस मुठभेड़ में DRG के दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। दोनों खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

अभियान के दौरान कई माओवादियों के भी घायल होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही होगी। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने गंगालूर क्षेत्र में मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button