अवैध धान खपाने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर | बलरामपुर जिले में अवैध धान खपाने के बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर गुप्ता एवं शिवम गुप्ता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्लडीह में एसडीएम के नेतृत्व में आरोपियों के घर पर छापा मारा गया था। तलाशी के दौरान मौके से 400 बोरी अवैध धान के साथ-साथ कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला शासकीय राशि एवं किसानों की राशि के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है। आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से धान का भंडारण कर उसे खपाने की तैयारी की जा रही थी।
मामले में सनावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।



