सड़क पर पहुंचा दंतैल हाथी, राहगीरों में दहशत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, छत्तीसगढ़ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दंतैल हाथी अचानक सड़क पर पहुंच गया। यह हाथी रामानुजगंज, छत्तीसगढ़–रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर छतवा गांव के पास सड़क पर विचरण करता दिखाई दिया।
सड़क पर हाथी को देख राहगीरों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत अपनी दिशा बदल ली। वहीं कुछ राहगीरों ने हाथी के सड़क पर घूमने का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह दंतैल हाथी रामानुजगंज वन परिक्षेत्र, छत्तीसगढ़ में घूम रहा है। हाथी के सड़क पर आने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में भी डर का माहौल बन गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सतर्कता बढ़ाने और हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।



