देशबड़ी खबर

बंगाल में नहीं थम रहा TMC का आतंक! BJP की एक और महिला नेता के साथ पार्टी के गुंडों ने की ऐसी शर्मनाक हरकत

कोलकाता 04 जुलाई 2024:  पश्चिम बंगाल में लगातार बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं के साथ शर्मनाक करने देने वाली घटना सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शासित पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल बीते बुधवार यानी 3 जुलाई को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगतदल में एक भाजपा महिला कार्यकर्ता को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस दौरान वह सिर में चोट लगने के कारण बुरी तरह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने फिर मीडिया को इस घटना के बारे में विस्तार से बताया है।

जानें पूरा मामला

पीड़िता भाजपा की महिला कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि मामला कुछ यूं है कि वो पानी लेने के लिए गई थीं, लेकिन उसी दौरान वहां पहुंचकर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने विवाद खड़ा कर दिया। पीड़िता ने बताया कि टीएमसी के गुंडों ने उस पर हमला कर दिया। टीएमसी के गुंडों ने पीड़िता को निर्वस्त्र कर दिया और उसे जमकर पीटा। पीड़िता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने अपनी व्यथा व्यक्त की।

इससे पहले भी हुई थी ऐसी ही वारदात

गौरतलब है कि इस घटना से पहले भी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मुस्लिम महिला को भाजपा के साथ लगाव रखने के कारण कथित तौर पर निर्वस्त्र करने के बाद बेरहमी से पीटा गया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कूच बिहार का दौरा करने के बाद पीड़िता महिला से मुलाकात की। इस मामले में प्रदेश के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी पीड़िता से मुलाकात की थी। इस मामले में दबाव पड़ने के बाद बंगाल पुलिस ने दर्ज कर लिया था।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button