छत्तीसगढ़बड़ी खबर

लोन वर्राटू अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, 8 लाख के इनामी नक्सली चैतू ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा 06 जुलाई 2024: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में एक बार फिर लोन वर्राटू अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी मिली है कि 8 लाख के इनामी नक्सली ने SP गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया  है।बताया जा रहा है कि नक्सली चैतू पीपीसीएम रैंक का था। बता दें कि कुछ दिन पहले भी दंतेवाड़ा में 17 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें पांच इनामी नक्सली भी शामिल थे। इनामी सभी नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है। इन नक्सलियों पर अलग-अलग थानों में अलग-अलग मामले दर्ज थे।

बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा आत्म समर्पण के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर अब तक 800 से ज्यादा नक्सलियों ने शांति की राह चुन ली है। सुकमा जिले में महिला समेत भी बीते दिनों दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था। इन दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों जिले के कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय थे। साथ ही कई बड़ी वारदातों में शामिल थे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button