छत्तीसगढ़
नल-जल योजना की चाबी बनी झगड़े की वजह, नेहरू नगर में लाठी-डंडे और टांगी चले, 7 घायल

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर गांव में नल जल योजना की चाबी को लेकर हिंसक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और टांगी चलने लगी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही तातापानी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियातन पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।




