RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, गरीब कल्याण और विकास मोदी सरकार की पहचान : रितेश श्रीवास्तव

बलौदाबाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला मंत्री रितेश श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा ने देश को नई पहचान, नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नेतृत्व का प्रतीक है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
श्री श्रीवास्तव ने जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से देश को नई गति दी है।
साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन कार्यों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और गौरव को नई पहचान दिलाई है।

रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button