RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कैंसर अस्पताल का होगा उन्नयन, जनता को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ लगातार नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित कैंसर अस्पताल की मौजूदा जी+2 (ग्राउंड फ्लोर प्लस दो मंजिल) बिल्डिंग का विस्तार कर उसे जी+6 (ग्राउंड फ्लोर प्लस छह मंजिल) में परिवर्तित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 39.36 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों को गति दी जाए।

मंत्री जायसवाल के अनुसार यह भवन विस्तार केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के लिए उम्मीद की नई किरण है। जी+6 कैंसर अस्पताल के तैयार होने से मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान और मजबूती प्रदान करेगा।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button