छत्तीसगढ़भाटापारा

योग शिक्षक भर्ती घोटाला : हटाए गए जिले के प्रभारी आयुर्वेद अधिकारी लतेल सिंह ध्रुव वस्त्र त्याग की बात पर हरकत में आया प्रशासन

बलौदाबाज़ार जिले के प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी लतेल सिंह ध्रुव को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से समाचार प्रकाशित होने के बाद हटा दिया। उनकी जगह डॉक्टर कामना पाठक की पदस्थापना जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार के रूप में की गई है। ज्ञात हो कि बलौदाबाज़ार के प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी लतेल सिंह ध्रुव ने जिले में 14 योग शिक्षकों की भर्ती नियम विरुद्ध की थी। जिसकी शिकायत करने के पश्चात जांच की गई थी एवं शिकायत जांच में सही वह प्रमाणित पाई गई। किंतु 2 माह तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कलेक्टर बलौदाबाजार को कार्यवाही न करने पर वस्त्र त्याग कर समर्पित करने हेतु पत्र सौंपा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी लतेल सिंह ध्रुव को पद से हटा दिया। लतेल सिंह द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लगातार लोगों को धोखा दिया जा रहा था एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा था। जिले में एक सहायक योग शिक्षक की भर्ती के लिए जिले की वेबसाइट में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था किंतु 14 योग शिक्षकों की भर्ती के लिए बिना विज्ञापन प्रकाशित किए लोगों से गोपनीय ढंग से आवेदन मंगा कर अपने लोगों की भर्ती का उपकृत करने का कार्य किया गया था। इसके अलावा उनके द्वारा विभिन्न आयुर्वेदिक औषधालयों में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। लतेल सिंह ध्रुव द्वारा आयुष दीप उप समिति के के पैसों का लगातार दुरुपयोग कर रहे थे। उनके द्वारा आयुष दीप उप समिति के खातों से पैसा निकलवा कर अपने फोन पे पर मंगवाया जा रहा था उनके भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त है। इस संबंध में कलेक्टर, संचालक आयुष, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को भी इसकी शिकायत की गई थी। किंतु मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता राजेश मिश्रा ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर जन चौपाल में कोई कार्यवाही न होने पर वस्त्र त्याग करने का पत्र सौंपा था। यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होते ही राज्य शासन में लतेल सिंह ध्रुव को पद से हटा दिया।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button