RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

स्वामी वल्लभाचार्य महाराज ने मुख्यमंत्री साय को दिया अयोध्या महायज्ञ का आमंत्रण

रायपुर |  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रामहर्षण मेथिल संख्य पीठाधीश्वर, अयोध्याधाम से पधारे स्वामी वल्लभाचार्य महाराज ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर स्वामी  वल्लभाचार्य महाराज ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 5 से 14 अक्टूबर 2025 तक अयोध्या, उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले “अंतर्राष्ट्रीय 51 कुण्डीय राम महायज्ञ एवं राम मंत्र जप अनुष्ठान महायज्ञ” के भव्य समारोह के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए स्वामी वल्लभाचार्य महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button