RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कीटनाशक विक्रय केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण, 3 विक्रेताओं को नोटिस’

बलौदाबाजार :  कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 अंतर्गत वर्तमान कृषि कार्य को दृष्टिगत रखते हुए कृषकों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक दवाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य जिले के कीटनाशक निरीक्षको द्वारा नियमित रूप से कीटनाशक विक्रय केंद्रों में दबिश देकर सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी मे मंगलवार को निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 3 विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया।

विकासखंड पलारी के निरीक्षक  सुचिन कुमार वर्मा ने ग्राम संडी में संचालित महेंद्र कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में कैश मेमो तथा स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाए जाने के कारण विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। ग्राम संडी के ही भगत कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाए जाने के कारण विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। ग्राम कोदवा में संचालित कौटिल्य कृषि सेवा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में कैश मेमो का उचित संधारण नहीं पाया गया जिस कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

विकासखंड सिमगा के कीटनाशक निरीक्षक ऑलिव मेरी कुजूर ने किसान कृषि केंद्र, दामाखेड़ा का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विकासखंड कसडोल के कीटनाशक निरीक्षक  धनेश्वर साय ने ग्राम कटगी में संचालित साहजित कृषि सेवा केंद्र एवं तकिम कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। विकासखंड भाटापारा के कीटनाशक निरीक्षक  अवधेश उपाध्याय ने ग्राम कोदवा में संचालित हितेश कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए ।

उपसंचालक कृषि  दीपक नायक  ने सभी कृषि आदान विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्वरक, बीज, कीटनाशक सहित अन्य कृषि आदान सामग्री के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित रूप से संधारण करें। स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक में प्रत्येक आवक और विक्रय का सही तथा अद्यतन विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है। विभाग ने विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button