RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

एलपीजी की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर कुलदीप शर्मा

बलौदाबाजार ; जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के घरेलू एलपीजी गैस वितरकों के साथ बैठक कर रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर शर्मा ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से और निर्धारित मूल्य पर एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी एजेंसी में शॉर्टेज की स्थिति नहीं बननी चाहिए। यदि कालाबाजारी या अधिक कीमत पर गैस बेचने की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में कलेक्टर ने वितरकों को एलपीजी के भंडारण और वितरण से संबंधित पंजी संधारित करने तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा मांगने पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति के लिए आपसी समन्वय बनाकर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान ऑयल कंपनी के कुल 22 एलपीजी वितरक कार्यरत हैं। उपस्थित वितरकों ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और फिलहाल किसी प्रकार की कमी नहीं है। कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी समन्वय बनाकर की जा रही है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एलपीजी आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button