RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

एसपी ने किए 60 पुलिसकर्मियों के तबादले

कवर्धा। कवर्धा पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश एसपी ऑफिस कवर्धा से जारी किया गया है।  एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने 3 सहायक उप निरीक्षक, 12 प्रधान आरक्षक और 45 आरक्षकों का तबादला सूची जारी किया है। सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार पुलिस विभाग में फेरबदल हुई है। बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी लंबे से समय से एक ही थाना क्षेत्र में जमे थे लेकिन एसपी ने कुल 60 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी कर दिया है।बता दें कि सूरजपुर एसपी ने भी पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 30 से अधिक पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button