
भाटापारा। पवनपुत्र, संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर भाटापारा में 01 एवं 02 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर, महावीर धर्मशाला, स्टेशन रोड में भजन संध्या, महा आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) को शाम 7 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें नगर के प्रसिद्ध भजन गायक भगवान श्री हनुमान जी का गुणगान करेंगे और श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेंगे।
दूसरे दिन 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे महा आरती की जाएगी, जिसके पश्चात 12:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।
“संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहयोग की भी अपील की गई है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पुजारी प्रकाश महाराज (मो. 90391-97798) से संपर्क किया जा सकता है।



