RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा के कुछ बैंक सुरक्षा व्यवस्था से बेपरवाह, बिना गार्ड और पार्किंग के चल रहे बैंक

संवाददाता तुलसी राम जायसवाल भाटापारा:-
भाटापारा
:- शहर में संचालित कुछ बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कई बैंक बिना सुरक्षा गार्ड के भगवान भरोसे संचालित हो रहे हैं, जबकि कुछ बैंकों में ग्राहकों के लिए पार्किंग तक की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बैंक आने वाले ग्राहकों को असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक जैसे संवेदनशील संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़ी घटना को न्योता दे सकती है। बैंकों के बाहर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन अक्सर यातायात बाधित करते हैं, जिससे आम नागरिक परेशान होते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन को समय रहते इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।

इस संबंध में जब जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र के बैंकों की जानकारी लेने और बैंकों को सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जहां आवश्यकता होगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब लोगों की नजर प्रशासन और बैंक प्रबंधन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीरता दिखाई जाती है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button