छत्तीसगढ़दुर्घटनाबड़ी खबर

जवानों ने 4 किलो का IED किया बरामद, नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी…

नारायणपुर। विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव को लेकर ​बहिष्कार के बाद नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में IED बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया।मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था।जवानों ने IED ट्रेक कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया। बता दें कि यह ओरछा थाने का मामला है। थाना के DRG, बस्तर फाइटर और CAF की संयुक्त कार्रवाई की गई। बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय नक्सली सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों प्रेस नोट जारी कर राजनीतिक पार्टियों को धमकी दे रहे हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button