RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

साय मंत्रिमण्डल में शामिल होने के सवाल पर राजेश मूणत का बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शपथ लेने जा रहे है। सम्भावना जताई जा रही है कि उनके साथ ही 12 मंत्री भी शपथ ले सकते है। बताया यह भी जा रहा है कि अरुण साव को गृह, जेल और सहकारिता मंत्रालय सौंपा जाएगा। हालांकि पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इन संभावनाओं को ख़ारिज करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि अभी तक मंत्रिमण्डल को लेकर किसी तरह का फोन नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कौन मंत्री बनता है और कौन नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी को एक होकर छत्तीसगढ़ का विकास करना है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शपथ ले सकते है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button