RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

रायपुर रेल मंडल ने रचा नया कीर्तिमान: 2025-26 में रिकॉर्ड आय, यात्री सुविधाओं में बड़ा विस्तार

रायपुर, :रायपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व, माल लदान, यात्री सुविधाओं और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से चर्चा करते हुए इन उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

मंडल ने इस वर्ष 46.44 मिलियन टन माल लदान कर 4983 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। वहीं 26.6 मिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हुए 631.35 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की गई।
रेलवे ने यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 12 भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत और 60 अतिरिक्त कोच जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उरकुरा, भिलाई और भानुप्रतापपुर स्टेशनों का विकास किया गया।

डिजिटल और आधुनिक सुविधाओं में भी बढ़ोतरी करते हुए PRS/UTS, M-UTS मशीनें, ATVM, बॉडीवॉर्न कैमरा जैसी व्यवस्थाएं लागू की गईं। वहीं रेल मदद के जरिए हजारों यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
माल ढुलाई, गैर-किराया राजस्व, पार्किंग, खानपान और पार्सल आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। रायपुर मंडल इस प्रदर्शन के साथ भारतीय रेलवे के शीर्ष 10 मंडलों में शामिल होकर 9वें स्थान पर रहा।

यात्री सुविधा और सुरक्षा के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट जैसे रोड अंडर ब्रिज निर्माण, चौथी रेल लाइन विस्तार और प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य भी स्वीकृत और प्रगति पर हैं।रेल प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और सभी विभागों के समन्वित प्रयासों को दिया है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button