RO.NO. 01
देश

त्योहार पर बढ़ी रेल सुविधा: होली के लिए 8 विशेष ट्रेनों की घोषणा

नई दिल्ली/गुवाहाटी। होली के मद्देनजर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारी की है। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष देशभर में करीब 1,500 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने भी अपने क्षेत्र में अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिनजल किशोर शर्मा ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फिलहाल चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर और ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।

इन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें

विशेष ट्रेनें नारंगी–गोरखपुर, कटिहार–अमृतसर, डिब्रूगढ़–झंझारपुर और डिब्रूगढ़–कोलकाता मार्ग पर संचालित होंगी। ये सेवाएं 18 फरवरी से 31 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों में कई फेरे लगाएंगी, जिससे पूर्वोत्तर और अन्य प्रमुख शहरों के बीच यात्रा आसान होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन अतिरिक्त ट्रेनों का मकसद नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना और यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाना है, ताकि वे परिवार के साथ त्योहार मना सकें।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले समय-सारणी और ठहराव की जानकारी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अवश्य जांच लें। एनएफआर हर वर्ष त्योहारों के मौसम में क्षेत्र के आठों पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं संचालित करता है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button