छत्तीसगढ़बड़ी खबरराजनीति

प्रियंका गांधी आज कांकेर में, पंचायती राज महासम्मेलन में होंगी शामिल

रायपुर। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। भाजपा की ओर से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस के तरफ से भी राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत की दिग्गज लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी सुबह 11.40 पर रायपुर पहुंचेगी और 12 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगी। पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होने के साथ ही प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी। सभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी दोपहर 3 बजे दिल्ली लौटेंगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button