RO.NO. 13129/116
बड़ी खबरदेश

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर बधाई दी

दिल्ली, 28 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना पर महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button