अन्य खबरेंदुर्घटनाबड़ी खबर

पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। जिला के बोड़ला थाना अंतर्गत बैजलपुर पुलिस ने अंधे कत्ल के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार  07 मई की रात्रि को चौकी बैजलपुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खरिया में एक व्यक्ति रत्नू धुर्वे, पिता पुशऊ धुर्वे (उम्र लगभग 50 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच उपरांत थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 69/2025, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक रत्नू धुर्वे बैगा समुदाय से था और झाड़-फूंक का कार्य करता था। 06 मई की सुबह लगभग 8 बजे वह अपने ग्राम खरिया पहुंचा था। वहां एक परिवार के झाड़-फूंक के दौरान आरोपी तेरसु धुर्वे भी वहां आया। दोनों ने साथ में शराब पी, और इसी दौरान आपसी कहासुनी शुरू हो गई। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी तेरसु धुर्वे ने गुस्से में आकर मृतक के घर से टंगिया (धारदार हथियार) उठाया और रत्नू के गले पर 3–4 वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण रत्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने खोजकर हिरासत में लिया। पूछताछ में तेरसु धुर्वे ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button