RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

पुलिस ने खुशियां लौटाई, 4 गुम इंसान का पता तलाश कर परिजनों से मिलवाया

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ० जितेन्द्र यादव, अति० पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्ग दर्शन में थाना बालोद पुलिस के द्वारा नये साल से पहले गुम इंसान पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिस परिपेक्ष्य में अलग- अलग टीम बनाकर गुम इंसान पता तलाश अभियान चलाया गया जिसके तहत थाना बालोद के गुम इंसान कमांक 51/2022 के गुमशुदा, गुम इंसान कमांक 98/2023 के गुमशुदा, गुम इंसान कमांक 104/2023 के गुमशुदा, गुम इंसान कमांक 102/2023 के गुमशुदा नाबालिक को दस्तयाब कर गुमशुदा के परिजनों से मिलवाया गया।जो परिजन अपने परिवार के सदस्य से मिलकर खुश हुये। उक्त पता तलाश टीम में थाना प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय् एवं थाना स्टाफ उप निरीक्षक राधा बोरकर, सहा० उप निरीक्षक इसरार अहमद खान, प्र०आर० भगवान सिंह ध्रुव, विरेन्द्र साहू, आर० भोपसिंह साहू, लवन राजपूत, मनीष राजपूत, विवेक धीर सराहनीय भूमिका रहा।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button