देश

पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जमकर भांजी लाठियां

अंबेडकरनगर 7 नवम्बर 2022: प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। दरअसल अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में वाजिदपुर मोहल्‍ले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है जिस पर अराजकत्वों ने कालिख पोत दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं मानी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे महिलाओं पर पुलिस लाठी बरसा रही है और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। पत्थर भी फेंक रही है। महिलाएं बचने के लिए इधर-उधर भाग रहीं है तो पुलिस उनका पीछा करके मार रही है। करीब 1 घंटे तक ये ड्रामा ऐसे ही चलने के बाद 4 महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्र शेखर आजाद ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि ‘अंबेडकर नगर में बाबा साहब की मूर्ति के पास नींव खुदाई का विरोध कर रही महिलाओं पर योगी की पुलिस ने बर्बरता के साथ लाठियां भांजी। एक तरफ मोदी महिला सम्मान की बात करते है तो दूसरी तरफ यूपी की भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान लाठियों से पीट कर करती है। कथनी और करनी का सच सामने है।’

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button