RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

NGO के नाम पर कई लोगों से की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

भिलाई 5 नवम्बर 2022: दुर्ग जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अहिरवारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे अशोक डोंगरे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोंगरे पर एनजीओ के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप है। शुक्रवार को अचानक महाराष्ट्र पुलिस भिलाई पहुंची और अशोक डोंगरे को घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस शुक्रवार को थाने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि अशोक डोंगरे ने एनजीओ की आड़ में महाराष्ट्र के कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसीलिए वो लोग उन्हें गिरफ्तार करने आए हैं।

थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को दी। फिर महाराष्ट्र पुलिस दुर्ग पुलिस को साथ लेकर अशोक डोंगरे के रुआबांधा स्थित घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार शाम को अशोक को रिमांड में लिया और अपने साथ ले गई।

हार गए थे चुनाव

कांग्रेस नेता अशोक डोंगरे बीएसपी कर्मी भी हैं। उन्होंने साल 2013 में अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव लड़ा था। यह चुनाव उन्हें भाजपा प्रत्याशी सांवलाराम डाहरे ने हरा दिया था। डोंगरे पहले भिलाई तीन मस्जिद के पास रहते थे। उसके बाद पिछले चार-पांच सालों से वह रुआबांधा सेक्टर में शिफ्ट हो गए थे उसकी गिरफ्तारी से राजनीतिक महकमे में चर्चा का विषय है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button