
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नरसिंहपुर जिले के गदरवारा में एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन का भूमि पूजन करेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
हालांकि कार्यक्रम का आधिकारिक समय अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री सुबह ही मध्यप्रदेश पहुंच सकते हैं और कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।



