RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पीएम मोदी, भव्य स्वागत

पीएम मोदी इससे पहले साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बिलासपुर आए थे, तब उन्होंने इसी साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। हालांकि, तब चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी। फिर भी 14 सीटों पर सिमटी भाजपा को बिलासपुर संभाग की सात सीटों पर जीत की संजीवनी मिली थी।बिलासपुर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग है। यहां 25 विधानसभा सीटें हैं, जो सरकार बनाने और गिराने के लिए अहम है। कांग्रेस के साथ ही भाजपा भी संभाग की 25 सीटों पर पूरी ताकत लगा रही है। इससे पहले रायगढ़ में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था तो वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जांजगीर में जातिगत समीकरण को देखते हुए सभा ली थी और भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुए थे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button