RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

पापाराव का सरेंडर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच एक बड़ी सफलता सामने आई है। कुख्यात नक्सली पापाराव के आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य और देश के लिए सकारात्मक संकेत बताया है। सीएम साय ने कहा कि पापाराव जैसे बड़े नक्सली का सरेंडर यह दर्शाता है कि सरकार की नीतियां और प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का स्पष्ट संकल्प है कि देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 31 मार्च तक निर्धारित समय सीमा के भीतर लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, जिससे यह अभियान और मजबूत होता दिख रहा है।

पापाराव का सरेंडर इस मुहिम में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
सरकार की ओर से नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें हतोत्साहित करते हुए समाज में शांति और स्थिरता स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।

बाइट – सीएम विष्णु देव साय:
“पापाराव जैसे बड़े नक्सली का आत्मसमर्पण राज्य और देश के लिए सकारात्मक संकेत है। हमारी सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है और हम नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button