RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

पंडवानी की जननी तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

रायपुर। भारतीय लोक कला जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। देश की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली।

AIIMS रायपुर के पीआरओ द्वारा उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार, तीजन बाई पिछले कई हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थीं और गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं। आज तड़के करीब 3:15 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

तीजन बाई के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के सांस्कृतिक और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडवानी गायन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है।

बताया जा रहा है कि निधन से एक दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनका हालचाल जाना था और परिजनों से दूरभाष के माध्यम से बातचीत की थी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए देश की कला जगत के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

तीजन बाई का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की लोक संस्कृति के लिए एक युग का अंत है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button