
बलरामपुर : बलरामपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के खरहरा नदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कोयला लोड कर जा रहे एक ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद ट्रेलर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे बरामद कर लिया है, लेकिन चालक अभी फरार है।
फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।




