छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर घायल

बलरामपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा सामरी क्षेत्र के गोपातु में हुआ। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल सामरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।



