छत्तीसगढ़बड़ी खबर

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

Share this

रायपुर – आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर देश के सभी राज्यों में जश्न मनाया गया। इसी क्रम में आज बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में न्यू पंचशील नगर स्थित पार्टी कार्यालय से पदयात्रा निकाला। पदयात्रा में पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। इस पदयात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पदयात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत अन्य सभी बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पदयात्रा पार्टी कार्यालय पंचशील नगर से नेता जी चौक, कटोरा तलाब तक निकाली गई।

पदयात्रा के दौरान ”आप” प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर बधाई दी और कहा कि जनता और आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इतने कम समय से पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला। यह आम आदमी पार्टी के लिए और हम सब के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह हम सबकी और एक आम आदमी की बड़ी जीत है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी 10 साल पहले अन्ना आंदोलन के बाद अस्तित्व में आई और लगातार माननीय अरिवंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई। पंजाब में भगवंत मान जी के नेतृत्व में सरकार बनी।

जिसके बाद से पूरे देश की निगाह आज अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की तरफ है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया, तो यह केवल आम आदमी पार्टी की वजह से नहीं बल्कि पूरे देश के प्यार और स्नेह की वजह से हुआ। कोमल हुपेंडी ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी लगातार कार्यरत है, आप सभी क्रांतिकारी साथी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से मिलकर सदस्यता अभियान को सफल बना रहे हैं। इसमें एक-एक कार्यकर्ता का योगदान है और ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि जिसकी वजह अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में पूरा देश बाहें खोलकर आम आदमी पार्टी का स्वागत कर रहा है। निश्चित रूप से यह ऐतिहासिक बदलाव छत्तीसगढ़ में होने वाला है। आप सब की सफलता हो और आप सभी की जीत हो। कोमल हुपेंडी ने सभी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जिस तरह से निस्वार्थ भाव से, बिना किसी अपेक्षा से ये देश के लिए छत्तीसगढ़ महतारी के लिए जो सेवा कर रहे हो, निश्चित रूप से आने वाले समय के लिए इतिहास बनेगा।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने दोनों पार्टी और उनकी सरकार को भी देखा, लेकिन आने वाला समय आपका समय है, छत्तीसगढ़ के आम लोगों का समय है और छत्तीसगढ़ के आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का समय है। आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि कहा कि मैं कामना करता हूं कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार बनें, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनें। साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और यहां के नौवजवानों को अच्छा रोजगार मिले, यहां के किसान और महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिले।