बस्तर में विकास की नई तस्वीर, उसूर ब्लॉक बना देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी ब्लॉक

रायपुर, 22 मई 2026। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार बागड़ोदिया ने सौजन्य भेंट की।
मुलाकात के दौरान महेंद्र कुमार बागड़ोदिया ने बताया कि वे वर्ष 1964 से कोलकाता की टी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में रायपुर में चाय व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चाय की खेती और चाय उद्योग के विकास की संभावनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने असम के चाय बागानों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी चाय उद्योग के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
चर्चा के दौरान प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा किसानों की आय बढ़ाने के विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



