RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक, कुल 5 बैठकें होंगी…

रायपुर, 15 जून 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा के जुलाई 2026 सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का दशम सत्र सोमवार, 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 तक चलेगा।

इस दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रतिदिन प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्यों के साथ-साथ अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य भी लिए जाएंगे।

जारी दिनदर्शिका के अनुसार, 13 जुलाई (सोमवार) से 16 जुलाई (गुरुवार) तक प्रत्येक दिन प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य निर्धारित किए गए हैं, जबकि 17 जुलाई (शुक्रवार) को अतिरिक्त रूप से अशासकीय कार्य भी शामिल रहेगा।

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।

नवा रायपुर स्थित विधानसभा सचिवालय से जारी इस कार्यक्रम के अनुसार, मानसून सत्र को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button