छत्तीसगढ़

13 जून को छत्तीसगढ़ में हो सकती है मानसून की एंट्री

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि, छत्तीसगढ़ में 13 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री होगी। मानसून 31 मई तक केरल पहुंचेगा और 5 जून को प्री मानसून की एंट्री संभावित है।

मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले में मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों से प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालंकि लोगों को गर्मी से अभी भी राहत नहीं मिली है। लेकिन अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button