RO.NO. 01
अंतर्राष्ट्रीय

मोदी-ट्रंप बातचीत में ग्लोबल पीस और सुरक्षा पर चर्चा, रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर जोर

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक अपचारी बालक को भी निरुद्ध कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब 96,100 रुपये है, बरामद की है। घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BP 5037 भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई की ओर से भिलाई भट्ठी थाने में दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ लोग भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। एक मामले में 60 किलोग्राम और दूसरे मामले में 40 किलोग्राम केबल चोरी कर मोटरसाइकिल से ले जाते समय सुरक्षा बल ने आरोपियों को पकड़ लिया था।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस ने मामले में दुर्गेश जोशी (18), अजय सोनवाने (18), जोसेफ बाघ (32) और हितेष कुमार देशमुख (24) को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अपचारी बालक को निरुद्ध कर उसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार, आरोपी भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल को एकत्रित करते थे और उसे गठरी के रूप में तैयार कर मोटरसाइकिल के जरिए प्लांट से बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बल की नजर उन पर पड़ी और उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक दिलीपेश्वर चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, किशोर पॉल तथा आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी और अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करते हुए चोरी जैसी घटनाओं की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाएं।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button