RO.NO. 01
देश

Miss Universe 2025: फातिमा बॉश ने जीता खिताब, भारत की मनिका नहीं पहुंच सकीं टॉप 12 में

Ro no 03

नई दिल्ली : थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में मेक्सिको की फातिमा बॉश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मंच पर उनके नाम की घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। 2024 की मिस यूनिवर्स, डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने फातिमा को ताज पहनाया। ताज पहनते समय फातिमा की आंखों में खुशी और वर्षों की मेहनत का भाव साफ झलक रहा था।

फिनाले के प्रश्नोत्तर दौर में फातिमा से पूछा गया कि “2025 में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है और वह इस खिताब का उपयोग महिलाओं की सुरक्षा और अवसरों के लिए कैसे करेंगी?”
इस पर उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि वह अपने प्रभाव, मंच और आवाज का उपयोग महिलाओं के सशक्तिकरण, समान अवसरों और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए करेंगी, क्योंकि आज महिलाएं सिर्फ बोलने नहीं, बल्कि निर्णय लेने और नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा इस बार टॉप 12 में स्थान नहीं बना पाईं। प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोटे डी आइवर की प्रतिभागी फाइनल राउंड तक पहुंचीं।

इस वर्ष भारत के लिए एक खास बात यह रही कि देश की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल जजों के पैनल का हिस्सा थीं।

फातिमा बॉश की इस जीत ने मेक्सिको में जश्न का माहौल बना दिया है और उन्हें वैश्विक मंच पर एक नई प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button