RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

भटगांव क्षेत्र में 13.22 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया भूमिपूजन

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के तहत महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी और भैयाथान विकासखंड में 13 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक लागत के तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने विकासखंड ओड़गी के ग्राम हरिहरपुर (छतरंग रोड) में कागज नाला पर 419.37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने भैयाथान विकासखंड के ग्राम सांवरावा में 136.23 लाख रुपये की लागत से जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने प्रतापपुर–भैयाथान मुख्य मार्ग से परसापारा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 766.37 लाख रुपये बताई गई है।

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और भटगांव क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि पुल, सड़क और जल संरचना के मजबूत होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, जिससे कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button