छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट वर्क्स में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुकुरदी, 5 जून।
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, इकाई कुकुरदी सीमेंट वर्क्स में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी द्वारा वृक्षारोपण के संदेश एवं प्लांट को प्लास्टिक मुक्त बनाने के आह्वान से हुआ।

तकनीकी प्रमुख अभिजीत जोशी ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संयंत्र में प्लास्टिक कचरे का को-प्रोसेसिंग तकनीक से वैकल्पिक ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है। वहीं वाणिज्य प्रमुख शिवम पोरवाल ने जल संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की महत्ता पर विचार साझा किए।

माइंस प्रमुख अभिषेक भारद्वाज ने जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास पर जोर दिया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत सीमेंट मिल क्षेत्र, मटेरियल गेट एवं खदान परिसर में लगभग 1000 पौधे लगाए गए। इस अभियान में सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत बच्चों, महिलाओं एवं कर्मचारियों के लिए ड्राइंग, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। संयंत्र के विभिन्न विभागों में टूल बॉक्स टॉक के माध्यम से लोगों को इस वर्ष की थीम “Ending Plastic Pollution Globally” के तहत जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में सखी लेडिस क्लब की अध्यक्षा दीपा कुलकर्णी ने सभी महिलाओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण प्रमुख डॉ. अभिषेक मिश्रा, सुरक्षा विभाग प्रमुख राकेश दुबे एवं सुरक्षा अधिकारी सिबाराम गौड़ा द्वारा किया गया। साथ ही, आयोजन को सफल बनाने में सिविल एवं हार्टिकल्चर प्रमुख प्रीतम जक्कनवार का विशेष योगदान रहा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button