RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

मेहता नगर हत्या कांड का खुलासा: 8 घंटे में आरोपी हिरासत में, शराब विवाद में टंगिया से युवक की हत्या

भाटापारा :- मेहता नगर बस्ती भाटापारा में हुए युवक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने लोहे की टंगिया से गर्दन पर प्राणघातक वार कर युवक की हत्या कर दी थी।

दिनांक 10 फरवरी 2026 की प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि थाना भाटापारा शहर अंतर्गत मेहता नगर बस्ती में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया, जहां मृतक की पहचान सोनू गायकवाड, निवासी ग्राम पेंडरी-भटभेरा थाना सुहेला के रूप में हुई। मृतक पिछले लगभग 6 माह से मेहता नगर में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था।
प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार वजनी हथियार से गर्दन व अन्य हिस्सों पर वार कर युवक की हत्या की गई है। मामले में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी भाटापारा शहर द्वारा विशेष टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास व मोहल्ले में रहने वाले लोगों तथा मृतक के परिचितों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर संदिग्ध लक्की भारद्वाज को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना के दिन शराब पिलाने की बात को लेकर उसका मृतक सोनू गायकवाड से झगड़ा हुआ था।

विवाद के दौरान आवेश में आकर आरोपी ने लोहे की टंगिया से मृतक की गर्दन पर प्राणघातक वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने हथियार को टेउराम कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया और फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को 11 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

आरोपी :
लक्की भारद्वाज, उम्र 20 वर्ष, निवासी मेहता नगर, भाटापारा (थाना भाटापारा शहर)

मृतक :
सोनू गायकवाड, निवासी ग्राम पेंडरी-भटभेरा, वर्तमान निवासी मेहता नगर, भाटापारा (थाना भाटापारा शहर)

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button