बड़ी खबर

विवाह करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला एम.बी.बी.एस. अंतिम वर्ष का छात्र मुरारी कुमार साहू गिरफ्तार

प्रार्थिया निवासी सूरजपुर हाल पता रायपुर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुरारी कुमार साहू निवासी सूरजपुर हाल पता रायपुर ने प्रार्थिया को विवाह करने का प्रलोभन देकर कई वर्षो तक गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल एवं अन्य स्थानों में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विवाह करने से इंकार कर दिया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 64/23 धारा 376(2)(एन), 506 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी मुरारी कुमार साहू को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button