RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

झारखंड के ओरसा पाठ बस हादसे में बलरामपुर के कई लोगों की हुई मौत

बलरामपुर : झारखंड के ओरसा पाठ क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी यात्री बलरामपुर जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिपरसोट के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार करीब 100 लोग “लोटा पानी” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलरामपुर से झारखंड जा रहे थे। यात्रा के दौरान ओरसा पाठ के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई, जबकि अनेक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पिपरसोट सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।

घटना में घायल हुए यात्रियों को झारखंड के महुवाडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है तथा मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button