
भाटापारा: जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश में बताया गया है कि विभागीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित कर नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल को लेकर जिले में प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, वहीं आमजन को उम्मीद है कि नई पदस्थापना से कानून व्यवस्था में और मजबूती



